WB Police SI Answer Key 2025: पश्चिम बंगाल पुलिस एसआई आंसर-की जारी, जानें डाउनलोड करने का प्रोसेस

WB Police SI Answer Key 2025: पश्चिम बंगाल एसआई परीक्षा 2025 की आंसर की पीडीएफ को ऑफिशियल वेबसाइट prb.wb.gov.in पर जाकर डाउनलोड और चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 464 पद भरे जाने हैं। आंसर की के जरिये अभ्यर्थी अपने नंबर्स का अनुमान लगा सकते हैं ताकि उन्हें अगले प्रोसेस की तैयारी करने में मदद मिले।

WB Police SI Answer Key 2025: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से आज 16 अक्तूबर को डब्ल्यूबी एसआई परीक्षा (West Bengal Police SI Exam) 2025 की आंसर की को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी डब्ल्यू एसआई परीक्षा 2025 की आंसर की पीडीएफ को ऑफिशियल वेबसाइट prb.wb.gov.in पर जाकर डाउनलोड और चेक कर सकते हैं। डब्ल्यूबी एसआई एग्जाम का आयोजन 12 अक्तूबर 2025 को हुआ था। इस भर्ती के जरिये कुल 464 पदों को भरा जाएगा।

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती 2025

WB Police SI Answer Key 2025

बता दें कि आंसर की से अभ्यर्थी अपने नंबर्स का अनुमान लगा सकते हैं। जिससे उन्हें अगले प्रोसेस की तैयारी करने में मदद मिलेगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सवालों के साथ उत्तर का अच्छी तरह से मिलान करें और अगर कोई भी गलती हो तो उन्हें डॉक्यूमेंट्स के साथ पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड पर दर्ज करें।

End of Feed