VTU BE Btech 6th Sem Result 2026 Declared: विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने परीक्षा परिणाम जारी करने में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। VTU ने BE और BTech छठे सेमेस्टर का रिजल्ट आखिरी पेपर खत्म होने के सिर्फ 5 मिनट बाद घोषित कर दिया। यह काम यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को किया। रिजल्ट जारी करने की रफ्तार के मामले में यह VTU का अब तक का सबसे तेज रिकॉर्ड है।
VTU Btech Result 2026: पेपर खत्म होने के 5 मिनट बाद जारी हो गया रिजल्ट, VTU के रिकॉर्ड से दुनिया हैरान (Image - chatgpt)
परीक्षा खत्म होते ही आया रिजल्ट
आमतौर पर यूनिवर्सिटी को रिजल्ट तैयार करने और जारी करने में कई दिन या हफ्ते लग जाते हैं। लेकिन इस बार VTU ने पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड समय में पूरा कर दिया। आखिरी पेपर खत्म होते ही 5 मिनट के अंदर BE और BTech 6th सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया गया। यह कदम ऐसे समय में देखने को मिला है जब देश में NEET-UG पेपर लीक और परीक्षा प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में VTU का तेज रिजल्ट प्रोसेस चर्चा में आ गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NEET का पूरा सिस्टम बदलेगा?, एक दिन नहीं, कई चरणों में हो सकती है परीक्षा!
VTU ने तोड़े अपने ही पुराने रिकॉर्ड
रिपोर्ट्स के मुताबिक VTU ने इस बार Result जारी करने में अपने पहले के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यूनिवर्सिटी ने अभी यह नहीं बताया कि इतनी तेजी से रिजल्ट देने के लिए किस तकनीक या मूल्यांकन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। लेकिन इस उपलब्धि के बाद उच्च शिक्षा संस्थानों की परीक्षा और रिजल्ट प्रक्रिया पर नई बहस शुरू हो गई है।
छात्रों और शिक्षा जगत में चर्चा
VTU के इस फैसले पर छात्र और शिक्षा से जुड़े लोग लगातार बात कर रहे हैं। कई परीक्षाओं के रिजल्ट में महीनों लग जाते हैं। ऐसे में परीक्षा खत्म होने के कुछ मिनट बाद ही परिणाम देना एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस पर है कि दूसरे विश्वविद्यालय भी परीक्षा और रिजल्ट प्रक्रिया को तेज और तकनीक आधारित बनाने के लिए ऐसे कदम उठाते हैं या नहीं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: बड़े सपनों को मिलेगी उड़ान, उच्च शिक्षा का सपना होगा आसान, जानें क्या है PM विद्यालक्ष्मी योजना
