UPTET 2026 Registartion: यूपीटीईटी परीक्षा के लिए upessc.ip.gov.in से ऐसे करें अप्लाई, आवेदन के लिए OTR है जरूरी

UPTET Registration : UPTET रजिस्ट्रेशन प्रोसेस अब भी चल रहा है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख से पहले-पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। UPTET 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां देखें रजिस्ट्रेशन करने का स्टेप बाय स्टेप गाइड...

UPTET 2026 Registration : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए रजिस्ट्रेशन 27 मार्च, 2026 को शुरू हो गए थे और अभी भी जारी हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने इस साल 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) सिस्टम भी शुरू किया है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने से पहले OTR की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। OTR पूरा किए बिना, उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 26 अप्रैल, 2026 तक खुली रहेगी। UPTET 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी।

UPTET 2026 Registration

UPTET 2026 Registration

UPTET 2026: आवेदन के लिए अनिवार्य होगा OTR

उम्मीदवारों को सबसे पहले 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। OTR के दौरान, उम्मीदवारों को अपनी डीटेल्स भरनी होगी और एक यूनिक OTR ID बनानी होगी। आवेदन पत्र पूरा करने के लिए इस ID की भी जरूरत होगी।

End of Feed