UPTET 2026: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दो विवादित प्रश्नों को मूल्यांकन से किया बाहर, दोबारा तैयार होगा रिजल्ट

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के अभ्यर्थियों के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से अहम फैसला आया है। कोर्ट ने परीक्षा के दो विवादित प्रश्नों को मूल्यांकन से हटाने और नए सिरे से परिणाम तैयार करने का निर्देश दिया है।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के अभ्यर्थियों के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से अहम फैसला आया है। कोर्ट ने परीक्षा के दो विवादित प्रश्नों को मूल्यांकन से हटाने और नए सिरे से परिणाम तैयार करने का निर्देश दिया है। इस फैसले के बाद उन उम्मीदवारों को राहत मिल सकती है, जो कुछ अंकों के अंतर से परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की अदालत ने विजय सोनकर सहित चार अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। कोर्ट ने मास्टर सेट के प्रश्न संख्या 36 और 37 को मूल्यांकन में शामिल नहीं करने को कहा है। अब परीक्षा के कुल 150 सवालों के बजाय 148 प्रश्नों के आधार पर अंक तय किए जाएंगे।

UPTET 2026

(Image- AI Generated/Newsroom Verified)

दरअसल, 3 जुलाई 2026 को आयोजित प्राथमिक स्तर की यूपीटीईटी परीक्षा की अंतिम आंसर की में आयोग ने प्रश्न संख्या 36 और 37 के दो-दो विकल्पों को सही माना था। लेकिन मूल्यांकन में केवल उन्हीं उम्मीदवारों को अंक दिए गए, जिन्होंने इन दोनों में से किसी एक विकल्प को चुना था। इससे कई अभ्यर्थियों को नुकसान हुआ। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए निर्धारित 82 अंकों की कटऑफ से थोड़े अंतर से असफल उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

End of Feed