UPTET Admit Card 2026: यूपी टीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें फटाफट डाउनलोड

UPTET Admit Card 2026: UPESSC द्वारा यूपी टेट 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

UPTET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीईटी परीक्षा 2026 (UPTET 2026) के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले आयोग ने उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की थी, जिससे उन्हें अपने परीक्षा शहर की जानकारी दी गई है।

UPTET Admit Card 2026

UPTET Admit Card 2026

कब और कैसे होगी यूपी टीईटी परीक्षा?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा इस बार यूपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई, 3 जुलाई और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQs) प्रकार के पूछे जाएंगे। इसमें दो पेपर होंगे, पेपर 1 और पेपर 2।

End of Feed