UP PET Registration 2026 Last Date: यूपी पीईटी के लिए आज रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, ऐसे करें तुरंत आवेदन

UP PET Registration 2026 Last Date: यूपी पीईटी परीक्षा के लिए आज यानी 7 सितंबर 2026 को रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना आवेदन पत्र जमा नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

UPSSSC UP PET Registration 2026 Last Date: यूपी पीईटी परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है उनके लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए आज यानी 7 सितंबर 2026 को रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना आवेदन पत्र जमा नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

UPSSSC UP PET Registration 2026 Last Date

UPSSSC UP PET Registration 2026 Last Date: यूपी पीईटी परीक्षा के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख

बता दें यहां लगातार ओटीपी एरर के चलते आवेदन की अंतिम तारीख को 7 सितंबर तक बढ़ा दिया गया था। वहीं आवेदन में सुधार या संशोधन की अंतिम तिथि 8 सितंबर है। यहां आप यूपी पीईटी क्वालिफिकेशन, एज लिमिट व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

End of Feed