UPSSSC UP PET Admit Card 2025, Sarkari Result 2025: यूपी पीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSSC PET Admit Card 2025) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अगले सप्ताह तक प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (UPSSC PET Admit Card) सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UPSSSC UP PET Admit Card 2025: यहां डाउनलोड करें यूपी पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड
UPSSC UP PET Exam Date 2025
बता दें यूपीएसएसएसएससी पीईटी की परीक्षा 6 व 7 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस बार पीईटी परीक्षा के लिए कुल 25.32 लाख उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
UPSSSC UP PET Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSSSC UP PET Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Numbe व Password दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP PET Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre Name)
- परीक्षा केंद्र का पता (Exam Centre Address)
- पिता का नाम (Fathers Name)
- माता का नाम (Mothers Name)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
- हस्ताक्षर (Signature)
UPSSC PET Admit Card
ध्यान रहे परीक्षा हॉल में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
