UPSSSC ने जारी किया सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन, 14 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ के तहत सीनियर इंस्ट्रक्टर के पदों पर आवेदन मंगाए हैं, आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी।

UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026 Notification OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ के तहत सीनियर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिये 132 पद भरे जाएंगे। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026

आवेदन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2026 है, लेकिन इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख तक का इंतजार न करें, और आवेदन विंडो शुरू होने के बाद जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

End of Feed