UPSSSC PET Result 2026 Sarkari Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एनफोर्समेंट कॉन्स्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड के लिए आयोजित हुई पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस लेख से रिजल्ट चेक करने का तरीका देख सकते हैं। यूपीएसएसएससी ने इन परीक्षाओं का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है।
आपको पता होगा कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से फॉरेस्ट गार्ड के कुल 693 पद, वाइल्ड लाइफ गार्ड के कुल 16 पद और एनफोर्समेंट कॉन्स्टेबल के कुल 477 पदों को भरा जाना है। जानें UPSSSC PET Result 2026 Kaise Dekhen
UPSSSC PET Result 2026 Step to Check
उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका बताया गया है। जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
- Notice Board के नीचे देखें
- "विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2023, वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा .." वाले लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, जो कि पीडीएफ रूप में होगा।
UPSSSC PET Result 2026 Pdf डाउनलोड करने के बाद आपको उसमें रोल नंबर ढूंढ़ना होगा। इसके लिए आप कीबोर्ड में Ctrl + F दबा सकते हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक एनफोर्समेंट कॉन्स्टेबल के लिए कुल 3165 और फॉरेस्ट गार्ड व वाइल्ड लाइफ गार्ड के लिए कुल 2993 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
UPSSSC Forest Guard/Wildlife Guard 2026 का PET (शारीरिक दक्षता परीक्षण) का आयोजन 10 फरवरी, 2026 को लखनऊ में किया गया था। पुरुष उम्मीदवारों को 10 किलोग्राम वजन के साथ 4 घंटे के भीतर 25 किलोमीटर की पैदल चाल/दौड़ पूरी करनी थी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 10 किलोग्राम वजन के साथ 4 घंटे में 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी।
बता दें, आखिर में मेडिकल टेस्ट भी होगा, जिसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
