UPSSSC PET Exam Date 2025 Announced: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSSSC PET Exam Date 2025) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा 6 व 7 सितंबर को दो पालियों में (UPSSSC PET Exam Date) निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
UPSSSC PET Exam Date 2025 Date: इस दिन होगी यूपीएसएसएससी पीईडी की परीक्षा
UPSSSC PET Exam Date 2025: आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन
इस बात की जानकारी आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा से संबंधित समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि प्रश्नगत विज्ञापन की लिखित परीक्षा का 6 सितंबर 2025 व 07 सितंबर 2025 को दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
UPSSSC PET Exam Date 2025
सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर UPSSSC UP PET Exam Date 2025 लिंक पर क्लिक करें
परीक्षा का नोटिफिकेशन आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UPSSSC PET Admi Card 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग जुलाई के अंतिम सप्ताह तक यूपी पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
UPSSSC PET Exam Date 2025 Download: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- पिता का नाम
- माता का नामा
- डेट ऑफ बर्थ
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- एग्जाम सेंटर का पता
- एग्जाम सेंटर का नाम
यूपीपीएससी के एग्जाम व एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
