UPSSSC PET Admit Card 2025: एक क्लिक से डाउनलोड करें यूपी पीईटी एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

UPSSSC PET Admit Card 2025 Kab Aayega: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का एडमिट कार्ड जल्द जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSSSC PET Admit Card 2025 Kab Aayega: यूपी पीईटी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPSSSC PET Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

UPSSSC PET Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

UPSSSC PET Admit Card 2025 Date: कब तक आएगा एडमिट कार्ड

यूपी पीईटी एग्जाम का आयोजन 6 सितंबर और 7 सितंबर 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड अगस्त में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यूपी पीईटी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed