UPSSSC PET Admit Card 2022 Released, UPSSSC Preliminary Eligibility Test 2022 Admit Card: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा यानी प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यूपी पीईटी 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अब आयो की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पीईटी 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
UPSSSC PET 2022: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूपी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 15 अक्टूबर और 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक प्रदेश के समस्त जनपदों में होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के अलावा फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। अभ्यर्थी नीचे दी गई लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UPSSSC PET Exam Pattern: 100 अंको के होंगे सवाल
यूपी पीईटी एग्जाम में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, आरंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, तर्क एवं तर्कशक्ति और सामान्य जागरूकता सहित अन्य विषयों से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
How to download UPSSSC PET Exam 2022 Admit Card
- सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर 'Download Admit Card for PET Examination -2022' के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि सहित अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें और 'Download Admit Card' पर क्लिक करें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
UPSSSC PET Admit Card 2022: इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा के लिए 37 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए राज्य में 1899 केंद्र तैयार किए गए हैं। बता दें कि समूह 'ग' पदों पर भर्ती के लिए पीटी में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
