UPSSSC JE Final Result 2016: इंतजार खत्म! जारी हुआ जूनियर इंजीनियर का फाइनल रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 3, 2023, 08:11 PM IST

UPSSSC JE Final Result 2016, Sarkari Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपी जेई फाइनल रिजल्ट 2016 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC JE Final Result 2016, Sarkari Result 2023: यूपी जूनियर इंजीनियर फाइनल रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 3 जुलाई को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूजी जेई फाइनल रिजल्ट 2016 (UP Junior Engineer Result 2016) का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC JE Final Result 2016

UPSSSC JE Final Result 2016

UPSSSC JE Final Result 2016: कब हुई परीक्षा

आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 19 दिसंबर 2021 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की आंसर-की 18 जनवरी 2022 को जारी की गई थी। वहीं, आयोग ने आज जेई एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपने नतीजे देख सकते हैं।

End of Feed