UPSSSC Forest Guard PET Admit Card 2023 Released: यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSSSC Forest Guard Admit Card 2023) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा के 701 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) का एडमिट कार्ड जारी कर (UPSSSC Forest Guard Admit Card) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार पीईटी व पीएसटी के लिए पात्र माने जाएंगे। पिछले राउंड में अहर्ता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC Forest Guard Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड का एडमिट कार्ड
UPSSSC Forest Guard PET Admit Card 2023 Download
- सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSSSC Forest Guard PET Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UPSSSC Forest Guard Physical Test: पीईटी परीक्षा की तारीख
बीते दिनों यूपीएसएसएससी ने नोटिस जारी कर बताया था कि, यूपीएसएसएससी पीईटी की परीक्षाएं 12 फरवरी से 17 फरवरी 2024 के बीच लखनऊ में आयोजित की गई थी। नोटिस में यह साफ है कि, पिछले राउंड में अहर्ता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य माने जाएंगे।UPSSSC Forest Guard Physical Test Eligibility
यूपीएसएसएसी पीईटी परीक्षा के लिए महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग अलग पात्रता निर्धारित की गई है। यहां आप जान सकते हैं।पुरुष अभ्यर्थियों के लिए पात्रता
- लंबाई: 163 सेमी
- सीना फुलाकर: 84-89 सेमी
- पैदल चाल: 4 घंटे में 25 कि.मी
महिला उम्मीदवारों के लिए मानदंड
- लंबाई: 150 से.मी
- पैदल चाल: 4 घंटे में 14 किमी
