UPSSSC Auditor Result 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ऑडिटर भर्ती के अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी है। 5 जनवरी को परीक्षा हुई थी। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने प्रमाण पत्रों या फिर पीडीएफ मेरिट लिस्ट के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
UPSSSC Auditor Final Result 2026
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ऑडिटर और सहायक लेखाकार पदों के अंतिम परिणामों की घोषणा की है।
UPSSSC लेखा परीक्षा और सहायक लेखाकार योग्यता सूची में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आगे के प्रोसेस के लिए चयनित उम्मीदवारों की डीटेल्स शामिल है। कैटेगरी के लिए अलग-अलग लिस्ट जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के जरिये रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर परिणाम या फिर महत्वपूर्ण घोषणाएं पर जाएं।
- ऑडिटर और सहायक लेखाकार अंतिम परिणाम 5/2023 से जुड़ी अधिसूचना पर क्लिक करें।
- रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। इससे आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- पीडीएफ में योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
- अब अपना रोल नंबर या फिर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
कौन होता है Auditor ?
UPSSSC परीक्षा के जरिये बनने वाले ऑडिटर या फिर लेखा परीक्षक सरकारी विभागों में वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन की जांच करने वाला अधिकारी होता है। इस पद पर सरकारी खातों, खर्चों और हिसाब का सत्यापन करने, विभागीय बही-खातों में गड़बड़ियों खोजने, रिपोर्ट तैयार करने और बड़े अधिकारियों को सुझाव देने से लेकर वित्तीय नियम कानूनों के पालन की जांच करना होता है।
