UPSSSC Technical Assistant Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने कृषि और तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। आयोग द्वारा 'प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/07' के लिए आधिकारिक विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2026 के तहत आवेदन और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। उम्मीदवार 22 मई से 2759 पदों की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC Technical Assistant Recruitment 2026
आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट
बता दें कि भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 24 मार्च 2026 को जारी किया गया था। उसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू हुई। रजिस्ट्रेशन और आवेदन और शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 11 जून 2026 है। इसके बाद आवेदन में बदलाव करने अंतिम तिथि 18 जून 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम डेट का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Also Read: UPSC Prelims 2026: सिविल सेवा परीक्षा के लिए जोड़े गए 3 नए केंद्र, 23 हजार उम्मीदवारों मिलगा फायदा
आवेदन और फीस को लेकर निर्देश जारी
आयोग ने अधिसूचना में एक 'विशेष कथन' के जरिए साफ किया है कि तय लास्ट डेट यानी 11 जून 2026 के बाद किसी भी परिस्थिति में नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और न ही फीस जमा की जा सकेगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने आवेदन का प्रिंटआउट तब तक नहीं निकाल पाएंगे, जब तक कि उनके द्वारा ऑनलाइन जमा की गई फीस का मिलान बैंक द्वारा सफलतापूर्वक नहीं कर दिया जाता।
फॉर्म में सुधार के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय
यदि किसी अभ्यर्थी की फीस का समायोजन 11 जून तक नहीं हो पाता है, तो वे अनिवार्य रूप से उसके बाद अगले 7 दिनों के भीतर यानी अधिकतम 18 जून 2026 तक बैंक से शुल्क का समायोजन जरूर करा लें। इसी 7 दिनों की अतिरिक्त अवधि के दौरान छात्र अपने सबमिट हो चुके आवेदन पत्र में दी गई जरूरी जानकारियों को संशोधित या अपडेट भी कर सकते हैं।
