UPSC Recruitment 2026 Notification: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भर्ती का नया अवसर दिया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 13/2026 के तहत चार अलग-अलग पदों पर कुल 13 वैकेंसी निकाली हैं। इनमें डेंटल सर्जन, आयुर्वेद फिजिशियन, होम्योपैथिक फिजिशियन और साइंटिस्ट 'B' के पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार UPSC के आधिकारिक आवेदन पोर्टल upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
यूपीएससी ने जारी की 13 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति
इस भर्ती में मेडिकल और साइंस दोनों क्षेत्रों के उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। पदों का विवरण देखें और जानें कौन किस पद पर कर सकता है आवेदन
यह रहा पदों का विवरण
| पद का नाम | वैकेंसी |
|---|---|
| डेंटल सर्जन | 5 |
| आयुर्वेद फिजिशियन | 2 |
| होम्योपैथिक फिजिशियन | 1 |
| साइंटिस्ट 'B' | 5 |
| कुल पद | 13 |
साइंटिस्ट 'B' के पांच पदों में बॉटनी के 3, हॉर्टिकल्चर का 1 और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री का 1 पद शामिल है।
किस पद के लिए क्या योग्यता जरूरी?
डेंटल सर्जन के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से BDS की डिग्री, स्टेट डेंटल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और कंपल्सरी रोटेटिंग इंटर्नशिप जरूरी है। आयुर्वेद फिजिशियन के लिए आयुर्वेद की डिग्री और संबंधित रजिस्टर में नाम दर्ज होना चाहिए। होम्योपैथिक फिजिशियन के लिए होम्योपैथी की डिग्री और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
वहीं, साइंटिस्ट 'B' पद के लिए बॉटनी, हॉर्टिकल्चर या ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। संबंधित विषय में डॉक्टरेट डिग्री को अतिरिक्त योग्यता माना गया है।
कितनी होनी चाहिए उम्र?
डेंटल सर्जन, आयुर्वेद और होम्योपैथिक फिजिशियन पदों के लिए अधिकतम उम्र सामान्य तौर पर 35 साल है। साइंटिस्ट 'B' के लिए सामान्य और EWS वर्ग की अधिकतम उम्र 35 साल, OBC की 38 साल और SC की 40 साल है। पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार 10 साल तक की छूट मिल सकती है।
आवेदन फीस और चयन प्रक्रिया
जनरल, OBC और EWS पुरुष उम्मीदवारों को 25 रुपये फीस देनी होगी। महिला, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है। भुगतान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। चयन आवेदन की जांच के बाद शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर होगा। जरूरत पड़ने पर UPSC भर्ती परीक्षा आयोजित कर सकता है, जिसके बाद इंटरव्यू लिया जा सकता है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार upsconline.nic.in पर जाकर पहले अकाउंट बनाएं और URN प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद Common Application Form भरें और संबंधित पद का आवेदन चुनें। जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके फीस जमा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। ध्यान दें कि साइंटिस्ट 'B' के पदों का संशोधित विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती में उम्र की गणना के लिए 3 जुलाई 2026 की पुरानी अंतिम तारीख को आधार माना जाएगा। आवेदन की अंतिम तारीख जानने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इंडिया एक्जिम बैंक में मैनेजर और मैनेजमेंट ट्रेनी की नौकरी
