UPSC NDA and NA Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इसी माह के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (द्वितीय) 2023 परीक्षा का आयोजन किया था। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का आयोजन 3 सितंबर, 2023 को पूरे भारत में विभिन्न केंद्रों/स्थानों पर किया गया। अब उम्मीदवार इस परीक्षा का परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
एनडीए और एनए रिजल्ट, upsc.Gov.In पर करें चेक (Image - Canva)
एक बार यह रिजल्ट्स जारी होने के बाद आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर देख सकेंगे, हालांकि अभी सटीक तारीख नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आयोग 25 सितंबर, 2023 के आसपास राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (द्वितीय) 2023 परीक्षा का आयोजन कर सकता है।
यूपीएससी एनडीए और एनए परिणाम 2023 की घोषणा के बाद यहां रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 395 रिक्त पद भरे जाएंगे। देखें पदों का विवरण
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी: सेना - 208 (महिला उम्मीदवारों के लिए 10 सहित)
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी: नौसेना - 42 (महिलाओं के लिए 03 12 सहित
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी: वायु सेना - (i) उड़ान - 92 (महिला उम्मीदवारों के लिए 02 सहित)
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी: वायु सेना - (ii) ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) - 18 (महिला उम्मीदवारों के लिए 02 सहित)
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी: वायु सेना - (iii) ग्राउंड ड्यूटी (गैर तकनीकी) - 10 (महिला उम्मीदवारों के लिए 02 सहित)
- नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना): 25 (महिला उम्मीदवार के लिए 07 सहित)
एनडीए और एनए परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है। इसका आयोजन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा किया जाता है।
