एजुकेशन

UPSC NDA 2 Result 2025: किसी भी वक्त जारी हो सकता है यूपीएससी एनडीए 2 का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

UPSC NDA 2 Result 2025 Date, Sarkari Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग जल्द ही एनडीए 2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (UPSC NDA 2 Result 2025) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (UPSC NDA 2 Result) कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

UPSC NDA 2 Result 2025: किसी भी वक्त जारी हो सकता यूपीएससी एनडीए 2 का रिजल्ट

UPSC NDA 2 Result 2025 Date, Sarkari Result 2025: यूपीएससी एनडीए 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC NDA 2 Result 2025) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA 2) का परिणाम घोषित करने (UPSC NDA 2 Result) वाला है। कयास लगाया जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत कक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। नतीजे का ऐलान होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करना होगा।

UPSC NDA 2 Result 2025: कब हुई थी परीक्षा

बता दें यूपीएससी ने एनडीए 2 की परीक्षा 14 सितंबर 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे। वहीं फाइनल रिजल्ट एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर घोषित किया जाएगा।

UPSC NDA 2 Result: दो चरणों में होगा इंटरव्यू

यहां इंटरव्यू दो चरणों में विभाजित होगा। पहला मनोवैज्ञानिक योग्यता (Psychological Aptitude Test) परीक्षण और दूसरा इंटेलिजेंस टेस्ट (Intelligence Test) है। यहां सभी चरणों में सफलता होने वाले उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय नौसेना अकादमी की थल सेना, नौसेना और वायु सेना शाखाओं में भर्ती और प्रशिक्षण दिया जाएगा। एनडीए 2 का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

How To Check UPSC NDA 2 Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSC NDA 2 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या फिर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UPSC NDA 2 Result: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. परीक्षा का नाम
  4. प्राप्तांक
  5. कुल मार्क्स
  6. रिजल्ट का स्टेटस

यूपीएएससी एनडीए 2 के स्कोर कार्ड पर ऊपर दी गई ये जानकारी दर्ज होगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article