UPSC NA II Admit Card 2026 Released: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने नेवल एकेडमी परीक्षा (II) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे अब कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट से UPSC NA II Admit Card 2026 Download कर सकते हैं। इन एडमिट कार्ड को upsc.gov.in के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे, कमीशन एडमिट कार्ड की फिजिकल कॉपी जारी नहीं करेगा। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "जो उम्मीदवार आवंटित स्थान पर जांच के लिए अपना ई-एडमिट कार्ड नहीं दिखाएगा, उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।" जानें नेवल एकेडमी परीक्षा (II) का आयोजन कब किया जाएगा।
यूपीएससी ने जारी किया नेवल एकेडमी परीक्षा (II) के लिए एडमिट कार्ड (Image - upsconline.nic.in)
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, UPSC पूरे भारत में 13 सितंबर, 2026 (रविवार) को NA II परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए हॉल टिकट के साथ वैध प्रूफ भी साथ रखने की जरूरत है। बता दें, यूपीएससी ने एक साथ दो नोटिफिकेशन जारी किए: पहला NDA II और दूसरा NA II परीक्षा से संबंधित था।
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले क्यों पहुंचना है जरूरी?
उम्मीदवारों को उनकी पहचान की जांच और तलाशी के लिए तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा शुरू होने के समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में एंट्री बंद कर दी जाएगी, यानी सुबह के सेशन के लिए सुबह 09:30 बजे और दोपहर के सेशन के लिए दोपहर 01:30 बजे। एंट्री बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
UPSC NA II Admit Card 2026 Download: कैसे डाउनलोड करें
हॉल टिकट पाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- UPSC NA II Admit Card 2026 Website upsc.gov.in है।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- UPSC NDA, NA II एडमिट कार्ड 2026 PDF स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के इस्तेमाल के लिए सेव कर लें।
UPSC NDA, NA II एडमिट कार्ड 2026 में कोई गलती होने पर किससे संपर्क करें?
अगर ई-एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी दिखती है, तो उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत कमीशन से ई-मेल ID usnda-upsc@nic.in पर संपर्क करें।
