UPSC Mains Result 2026 OUT: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। आयोग ने आज मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन परिणामों को upsc.gov.in पर से देखा जा सकता है। यह परिणाम सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 पर आधारित है, जिसे आयोग द्वारा 21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 के बीच आयोजित किया गया था। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर परिणाम की PDF सूची में शामिल हैं, वे भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप 'A' और ग्रुप 'B') में चयन के लिए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) हेतु योग्य हो गए हैं।
UPSC ने जारी किया मेंस परीक्षा का रिजल्ट, तुरंत करें चेक (Image- AI Generated/Newsroom Verified)
इस साल UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले 13,343 उम्मीदवारों ने अगस्त 2026 में आयोजित मुख्य परीक्षा में हिस्सा लिया था। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
UPSC Mains Result 2026 How to check
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं।
1. सबसे पहले UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. Examinations सेक्शन में जाकर Written Results पर क्लिक करें।
3. Civil Services (Main) Examination 2026 का लिंक खोजें।
4. रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।
5. PDF खोलकर Ctrl + F दबाएं।
6. अपना रोल नंबर या नाम डालकर रिजल्ट चेक करें।
ध्यान दें, चयन अभी अनंतिम है
UPSC ने बताया है कि मेंस परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों का चयन अभी अनंतिम है। यानी इंटरव्यू के समय उनकी उम्र, शैक्षणिक योग्यता और कैटेगरी से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट के दौरान अपने सभी जरूरी ओरिजिनल सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज, जैसे TA फॉर्म, जमा करने होंगे।
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। SC, ST, OBC, EWS, PwBD और पूर्व सैनिक कैटेगरी के तहत आरक्षण या छूट का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को संबंधित मूल प्रमाण-पत्र दिखाने होंगे। इन प्रमाण-पत्रों की जारी होने की तारीख 27 फरवरी 2026 या उससे पहले की होनी चाहिए। यह तारीख UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के आवेदन की आखिरी तारीख थी।
