UPSC IFS Prelims Result: यूपीएससी आईएफएस प्रीलिम्स में कितने छात्र हुए पास, यहां देखें नाम

UPSC IFS Prelims Result 2026 : यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट के साथ-साथ IFS परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं। लंबे इंतजार के बाद नतीजे घोषित किए गए हैं। इस बार मेन्स के लिए आईएफएस से कुल 1046 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं।

UPSC Prelims IFS Result : यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। दिल्ली से लेकर पटना तक, हर जगह बस प्री रिजल्ट ही चर्चा में है। यूपीएससी प्रीमिल्स रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएंगे। प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 के साथ ही आईएफएस परीक्षा के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। इस बार संघ लोक सेवा आयोग ने परीक्षा के तुरंत ही बाद आंसर की जारी कर दी थी। आयोग ने भारतीय वन सेवा (Indian Forest Services-IFS) प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद घोषित इस रिजल्ट (IFS) में कुल 1046 उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम के लिए सफल घोषित किया गया है।

UPSC IFS

UPSC IFS

इस साल भारतीय वन सेवा मेंस परीक्षा के लिए कुल 1046 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। अगर पदों की बात करें तो आयोग ने इस साल के लिए कुल 80 रिक्तियां निकाली हैं। साथ ही ये परीक्षा पिछले साल के मुकाबले इस साल काफी कठिन है। ऐसे में मुख्य परीक्षा अब और ज्यादा रोमांचित हो गई है। इस बार आयोग ने ये भी साफ किया है कि एक उम्मीदवार का रिजल्ट फिल्हाल जारी नहीं किया गया है क्योंकि मामला अदालत में लंबित है।

End of Feed