UPSC IFS Mains Result 2022 Announced at upsc.gov.in: इंतजार खत्म हुआ। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने Indian Forest Service (Main) Examination 2022 में भाग लिया था, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकेंगे।
यूपीएससी भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 का परिणाम जारी
बताते चलें Union Public Service Commission (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 का आयोजन 20 से 27 नवंबर, 2022 तक किया था। अभी यूपीएससी ने लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है, इसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण का आयोजन किया जाएगा, बाद में फाइनल रिजल्ट्स जारी किया जाएगा।
How to Download UPSC IFS Mains Result 2022
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Whats New सेक्शन में जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे 'Indian Forest Service (Main) Examination, 2022 >> Written Result (with Name)' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- आपको यूपीएससी आईएफएस मेन्स रिजल्ट 2022 का पीडीएफ एक नई विंडो में मिलेगा।
- UPSC IFS Mains Result 2022 को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अब भारतीय वन सेवा में चयन के लिए व्यक्तित्व परीक्षण में उपस्थित होना होगा, ध्यान रहे साक्षात्कार राउंड में अनिवार्य रूप से अपना विस्तृत आवेदन प्रपत्र-II (DAF-II) भरना और जमा करना आवश्यक है, जिसकी सूचना आयोग द्वारा दी जाएगी। इस दौरान आवेदकों को आयु, शैक्षिक योग्यता आदि से संबंधित अपने दावों के समर्थन में मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। कोशिश करें कि आप मूल दस्तावेज के साथ फोटोकॉपी भी जरूर लाएं।
बता दें, कई उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने में दिक्कत आ रही थी, क्योंकि किसी वजह से लिंक नहीं खुल रहा था। हालांकि कई बार रिफ्रेश करने पर पेज खुल रहा था। फिलहाल, टेक्निकल समस्या को सॉल्व कर लिया गया है और रिजल्ट को आसानी से देखा जा सकता है।
