UPSC IFS Mains Admit Card 2025 Download: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) मेन परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इन प्रवेश पत्र को ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से चेक व डाउनलोड किया जा सकता है। अगर आप भी इसमें शामिल होने जा रहे हैं, तो यहां परीक्षा पैटर्न व शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड 2025
कौन डाउनलोड कर सकेगा एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था और प्रीलिम्स परीक्षा पास की है, केवल वे इस मेंस परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। जानें UPSC IFS Mains Admit Card 2025 Download करने का क्या है तरीका?
UPSC IFS Mains Exam 2025 Date/ Schedule
ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, UPSC IFS Mains Exam 2025 का आयोजन 16 से 23 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में होगी:
- सुबह का सेशन 9:00 AM से 12:00 Noon तक
- दोपहर का सेशन 2:30 PM से 5:30 PM तक।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस ले जाना होगा। हॉल टिकट के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी।
UPSC IFS Mains Admit Card 2025 Step to Download
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए तरीके को फॉलो करें
- upsc.gov.in पर जाएं।
- What’s New के नीचे देखें
- इस लिंक पर क्लिक करें - e - Admit Card: Indian Forest Service (Main) Examination, 2025
- नया पेज खुलेगा, यहां Click here पर क्लिक करें।
- अब फिर नया पेज खुलेगा, यहां फिर Click here पर क्लिक करें।
UPSC IFS Mains Hall Ticket 2025 में इन जानकारी को कर लें क्रॉस चेक
- उम्मीदवार का पूरा नाम
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन आईडी
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग का समय
- पेपर का विवरण और समय परीक्षा के दिन के निर्देश
UPSC IFS Mains Exam 2025 Pattern
इंडियन फॉरेस्ट सर्विस की लिखित परीक्षा में छह पेपर होते हैं:
- पेपर 1: जनरल इंग्लिश - 300 मार्क्स
- पेपर 2: जनरल नॉलेज - 300 मार्क्स
- पेपर 3, 4, 5, और 6: ऑफिशियल लिस्ट में से चुने गए दो ऑप्शनल सब्जेक्ट (हर पेपर 200 मार्क्स का)
- हर पेपर तीन घंटे का होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरणों को ध्यान से वेरिफाई करें और किसी भी गड़बड़ी के मामले में तुरंत कमीशन से संपर्क करें।
