UPSC Geo Scientist Result 2023: जारी हुआ यूपीएससी जियो साइंटिस्ट मेन्स रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत करें चेक

UPSC Geo Scientist Result 2023, Sarkari Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

UPSC Geo Scientist Mains Result 2023, Sarkari Result 2023: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा (UPSC Geo Scientist Mains Exam 2023) का रिजल्ट आज यानी 23 अगस्त को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे देख सकते हैं।

UPSC Geo Scientist Result 2023

UPSC Geo Scientist Result 2023

UPSC Geo Scientist Result 2023: कब हुई थी मुख्य परीक्षा

यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी 2023 को दो शिफ्ट में किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 24 जून और 25 जून को आयोजित की गई। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। वहीं, आयोग ने आज मुख्त परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। हालांकि, मार्कशीट फाइनल रिजल्ट घोषित होने के 15 दिनों बाद अपलोड की जाएगी।

End of Feed