UPSC Recruitment 2027: यूपीएससी ने जारी किया 127 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन, 22 सितंबर तक करें आवेदन

UPSC Geo-Scientist Recruitment 2027: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 127 संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार 22 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग है।

UPSC Geo-Scientist Recruitment 2027: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए Geological Survey of India (GSI) और Central Ground Water Board (CGWB) में कुल 127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार UPSC के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए 22 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

UPSC Geo Scientist Recruitment 2027

संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027

भर्ती परीक्षा तीन चरणों में होगी, जिसकी शुरुआत जनवरी 2027 में Preliminary Exam से होगी। Prelims में दो Objective पेपर होंगे। General Studies का पेपर 100 अंकों का और संबंधित विषय का पेपर 300 अंकों का होगा। दोनों पेपर के लिए 2-2 घंटे का समय मिलेगा। गलत जवाब देने पर एक-तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

End of Feed