UPSC Exam Calendar 2027: सिविल सेवा प्रीलिम्स 23 मई को जबकि मेंस 20 अगस्त को होगी, यूपीएससी ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

UPSC Exam Calendar: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 2027 के लिए भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके ​अनुसार, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 अगस्त को होगी, देखें कब कौन सी है परीक्षा

UPSC Exam Calendar 2027: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 2027 के लिए भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सिविल सेवा, इंजीनियरिंग सेवा, NDA, NA, CDS, आदि जैसी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से आधिकारिक शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं, साथ ही इस लेख में भी UPSC Exam Schedule 2027 शेयर किया गया है।

UPSC Exam Calendar 2027

UPSC परीक्षा कैलेंडर 2027 upsc.gov.in पर जारी

UPSC CSE Prelims 2027 का आयोजन अगले साल 23 मई को किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के पास आवेदन जमा करने के लिए 2 फरवरी 2027 तक का समय होगा। दूसरी ओर, N.D.A. और N.A. परीक्षा (I), 2027, 11 अप्रैल 2027 को निर्धारित है। चूंकि परीक्षा की तारीखें अब उपलब्ध हैं, इसलिए उम्मीदवार उसी के अनुसार अपनी तैयारी को तेज कर सकते हैं।

End of Feed