UPSC ESE Mains Result 2026 Declared: यूपीएससी ईएसई मेन्स की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC ESE Mains Result 2026) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विसेज मेन परीक्षा, 2026 का रिजल्ट जारी कर (UPSC ESE Mains Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा में कुल 1340 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। यहां चयनित उम्मीदवार पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए पात्र माने जाएंगे। यूपीएससी जल्द ही पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी करेगा।
UPSC ESE Mains Result 2026 Declared: ऐसे चेक करें यूपीएसस ईएसई मेन्स परीक्षा का रिजल्ट
UPSC ESE Mains Result 2026: कब हुई थी ईएसई मेन्स की परीक्षा
यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 24 जून 2026 को आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
UPSC ESE Mains Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSC ESE Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UPSC ESE Mains Result: 15 दिन के लिए ओपन होगी विंडो
आयोग जल्द ही शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए 15 दिन की ऑनलाइन विंडो खोलेगा। इस दौरान, उम्मीदवारों को तय UPSC पोर्टल पर लॉग इन करना होगा, अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी और जरूरी क्वालिफाइंग परीक्षा पास करने का सबूत अपलोड करना होगा। जो उम्मीदवार यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
