UPSC ESE Mains Admit Card 2026 Released: यूपीएससी ईएसई परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC ESE Mains Admit Card 2026) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (UPSC ESE Mains Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेश नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UPSC ESE Mains Admit Card 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें यूपीएससी ईएसई परीक्षा का एडमिट कार्ड
UPSC ESE Mains Exam Date: कब होगी यूपीएससी ईएसई की परीक्षा
बता दें यूपीएससी की ओर से इंजीनियरिंग सर्विस मेन्स परीक्षा 21 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: NEET री-एग्जाम में क्या बदला? NTA के 3 बड़े फैसले, आप भी जान लें
UPSC ESE Mains Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSC ESE Mains Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UPSC ESE Mains Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा का समय
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
UPSC ESE Admit Card: एडमिट काड अनिवार्य
ध्यान रहे परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की एक छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
