UPSC इंटरव्यू के दौरान हुआ मां का निधन, फिर भी नहीं मानी हार, 26वीं रैंक लाकर पूरा किया सपना

UPSC: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में कुल 1016 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जिसमें, जनरल वर्ग के 347, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 115, ओबीसी वर्ग के 303, एससी वर्ग के 165 और एसटी वर्ग के 86 अभ्यर्थी शामिल हैं।

Rupal Rana UPSC Success Story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दुनिया की तीसरी और देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। देश के लाखों युवा यूपीएससी एग्जाम क्रैक करके IAS या IPS अधिकारी बनने का सपना देखते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट (UPSC CSE Final Result 2023) जारी किया है। इस परीक्षा में दिल्ली की रहने वाली रूपल राणा ने ऑल इंडिया रैंक 26 हासिल (Rupal Rana UPSC Rank) की है। उन्होंने यह कामयाबी यूपीएससी की तीसरे प्रयास में पाई है।

RUPAL RANA

RUPAL RANA

दिल्ली विश्वविद्यालय से की पढ़ाई

रूपल के पिता जसवीर राणा दिल्ली पुलिस में ASI हैं। एजुकेशन की बात करें तो रूपल ने बड़ौत के जेपी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने हाईस्कूल में 10 सीजीपीए हासिल किया था। फिर उन्होंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पिलानी के बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी एंड साइंस से की है। स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज से बीएससी किया। रिपोर्ट्स की मानें तो रूपल यूनिवर्सिटी टॉपर भी रह चुकी हैं।

End of Feed