India's Coldest Place: भारत में कहां पड़ती है सबसे ज्यादा ठंड, कहलाता है लद्दाख का प्रवेश द्वार

UPSC Current affairs 2026 in Hindi Where is India's coldest place: पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत में कई ऐसे स्थान हैं जहां सर्दी बहुत पड़ती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कहां पड़ती है सबसे ज्यादा ठंड? ये सवाल अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं।

UPSC Current affairs 2026 in Hindi Where is India's coldest place: पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत में कई ऐसे स्थान हैं जहां कड़ाके की ठंड पड़ती है, लेकिन देश में सबसे ज्यादा ठंड लद्दाख के द्रास क्षेत्र में पड़ती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत के सबसे ठंडे स्थान से जुड़े ऐसे प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं, इसलिए यह जानकारी सामान्य ज्ञान की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। जिस जगह की हम बात कर रहे हैं, वहां बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है। जी हां, यहां पर सर्दियों में -45 डिग्री तक तापमान गिर जाता है। इस दौरान यहां पर भारी बर्फबारी भी होती है।

भारत में कहां पड़ती है सबसे ज्यादा ठंड (Image: Canva)

भारत में कहां पड़ती है सबसे ज्यादा ठंड (Image: Canva)

देश की सबसे ठंडी जगह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में मौजूद है। इस जगह का नाम द्रास है। द्रास को लद्दाख का गेटवे भी कहते हैं। द्रास को हेमबाब्स भी कहते हैं, जिसका शाब्दिक अर्थ बर्फ की धरती होता है। सर्दियों में द्रास का औसत तापमान ही -20 डिग्री होता है, जबकि न्यूनतम तापमान -45 डिग्री तक पहुंच जाता है।

End of Feed