फर्जी निकला बुलंदशहर की शिखा का IAS बनने का दावा, रोहतक की शिखा सहरावत को 113वीं रैंक

UPSC CSE Result 2025: यूपीएएसी सिविस सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी होने के बाद IAS बनने के फर्जी दावों की झड़ी लग गई है। 301 रैंक के बाद अब 113वीं रैंक पर बुलंदशहर की शिखा का IAS बनने का दावे की पोल खुल गई है। चतुर्थ श्रेणी कर्मी की बेटी बुलंदशहर जिले की शिखा ने 113वीं रैंक आने का दावा किया था लेकिन उनका ये दावा फर्जी निकला। 113वीं रैंक लाने वाली असली शिखा रोहतक की रहने वाली हैं।

UPSC CSE Result 2025: यूपीएएसी सिविस सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी होने के बाद IAS बनने के फर्जी दावों की झड़ी लग गई है। 301 रैंक के बाद अब 113वीं रैंक पर बुलंदशहर की शिखा का IAS बनने का दावे की पोल खुल गई है। चतुर्थ श्रेणी कर्मी की बेटी बुलंदशहर जिले की शिखा ने 113वीं रैंक आने का दावा किया था लेकिन उनका ये दावा फर्जी निकला। 113वीं रैंक लाने वाली असली शिखा रोहतक की रहने वाली हैं। बुलंदशहर की शिखा गौतम के आईएएस बनने की खबरें जब वायरल हुईं तो 113वीं रैंक लाने वाली असली शिखा ने यूपीएससी को जांच कराने के लिए मेल किया। इसके बाद यूपीएससी ने बुलंदशहर की डीएम श्रुति को जांच कराने को कहा। डीएम श्रुति ने ADM प्रशासन को मामले में एसडीएम सदर दिनेश चंद्र से जांच कराकर रिपोर्ट मांगी थी।

IAS Shikha 113 Rank

IAS Shikha 113 Rank

जांच में फर्जी निकला मामला

एसडीएम के निर्देश पर सदर तहसीलदार मनोज रावत जांच के लिए शिखा गौतम के घर गए और शिखा गौतम के डॉक्यूमेंट में उसका नाम शिखा रानी लिखा मिला। सदर तहसील प्रशासन ने मामले की गहनता से जांच की तो परिजन संतोषजनक प्रमाण नहीं दे सके।

End of Feed