UPSC CSE Notification 2025: जारी हुआ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन, आज से करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

UPSC CSE Notification 2025 PDF: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। योग्य अभ्यर्थी यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम के लिए upsconline.gov.in पर आज यानी 22 जनवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

UPSC CSE Notification 2025 PDF: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर आज यानी 22 जनवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यूपीएससी एग्जाम के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 फरवरी निर्धारित की गई है।

UPSC CSE Notification 2025

UPSC CSE Notification 2025

UPSC CSE Prelims Exam 2025 Date: मई में होगी प्रीलिम्स परीक्षा

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 979 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 (रविवार) को किया जाएगा। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में 200 अंको के दो पेपर होंगे। जीएस 1 में 100 सवाल और सीसैट में 80 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।

End of Feed