UPSC CSE Mains Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सेविल सेवा परीक्षा (CSE) देने वाले परीक्षार्थियों के लिए अक्तूबर का महीना काफी अहम होने वाला है। क्योंकि अब सभी की निगाहें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं और जल्द ही यूपीएससी सीएसई (UPSC CSE Result 2025) के रिजल्ट जारी होने वाले हैं। ऐसे में जानें रिजल्ट जारी होने पर आप कैसे अपना नाम चेक कर सकते हैं और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका...
UPSC CSE mains result 2025 (iStock)
UPSC CSE Mains Exam: कब हुए थे मेन्स एग्जाम?
बता दें कि मेन्स परीक्षा 22 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी और 31 अगस्त 2025 तक चली थी। इस परीक्षा का रिजल्ट अक्तूबर के महीने में आने की संभावना है। हालांकि यूपीएससी ने अभी आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की घोषणा नहीं की है।
How to check UPSC Mains Result: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट (https://upsconline.nic.in/) पर जाएं।
- होमपेज पर Notifications या Examinations लिंक पर क्लिक करें।
- वहां रिलेटेड लिंक (CSE (Main Result 2025 या फिर Written result/ resukt of Civil Services Mains Examination 2025 लिंक खोजें।
- लिंक पर क्लिक करें।
- आमतौर पर ये रिजल्ट पीडीएफ के रूप में आता है। पीडीएफ खुलने पर दाईं ओर Download/Save आइकॉन पर क्लिक कर अपने पास सेव कर लें।
- अपना रोल नंबर खोजें।
UPSC CSE Mains Exam Result Date: अक्टूबर का महीना बेहद अहम
मेन्स में जो उम्मीदवार पास होते हैं वे इंटरव्यू के लिए चुने जाते हैं। रिजल्ट अक्तूबर में जारी होने वाला है और ऐसे में लाखों स्टूडेंट्स साइट पर होते हैं इसलिये वेबलाइट डाउन हो सकती है। ऐसे में थोड़ी थोड़ी देर में अपना रिजल्ट चेक करते रहें। अगर साइट काफी स्लो है तो आप रिजल्ट के लिए TimesnowHindi वेबसाइट पर बने रहें। यहां आपको एग्जाम से जुड़े सारे अपडेट्स मिलते रहेंगे। अक्टूबर का महीना लाखों अभ्यर्थियों के लिए बेहद अहम होने वाला है क्योंकि इस महीने इन उम्मीदवारों की मेहनत और किस्मत दोनों का ही फैसला होगा।
UPSC CSE Pre Exam Date: कब आए प्री एग्जाम के रिजल्ट?
इससे पहले 25 मई 2025 को यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा हुई थी, जिसका रिजल्ट 11 जून 2025 को घोषित हो गया था। रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया था। इस रिजल्ट में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर थे, जो मेन्स के लिए क्वालिफाई कर गए थे।
