UPSC Mains Exam 2025 Date: जारी हुई यूपीएससी मेन्स एग्जाम डेट शीट, जानें कब से कब तक होगी परीक्षा

UPSC Mains Exam 2025 Date: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा (मुख्य) की डेटशीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर डेटशीट चेक कर सकते हैं।

UPSC Mains Exam 2025 Date: यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (मुख्य) की डेटशीट जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर डेटशीट चेक कर सकते हैं।

UPSC Mains Exam 2025 Date (Photo Credit: iStock)

UPSC Mains Exam 2025 Date (Photo Credit: iStock)

नोटिस के अनुसार, यूपीएससी मेन्स एग्जाम का आयोजन 22 अगस्त, 23 अगस्त, 24 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5:30 तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड अगस्त के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अभ्यर्थी आयोगी की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed