UPSC CSE Answer Key 2025 Prelims: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की आधिकारिक आंसर-की जारी कर दी है। इससे उम्मीदवारों को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक में पूछे गए सवालों के बारे में स्पष्टता मिलेगी। उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपने आंसर की का मिलान करें। ये आंसर-की जनरल स्टडीज (GS) पेपर 1 और सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) या GS पेपर 2, दोनों के लिए जारी की गई हैं।
जो उम्मीदवार UPSC CSE प्रीलिम्स 2025 में शामिल हुए थे, वे अब UPSC के आधिकारिक पोर्टल से PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपने जवाबों की तुलना आयोग के अंतिम जवाबों से कर सकते हैं।
UPSC CSE Answer Key 2025 Official Step to Download
UPSC CSE Answer Key for 2025 Download करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- 'Answer Keys' (आंसर-की) सेक्शन में जाएं।
- 'Civil Services (Preliminary) Examination, 2025' सेक्शन के आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- पेपर के अनुसार आंसर-की चुनें (पेपर 1 या पेपर 2)।
ये आंसर-की न केवल उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिन्होंने परीक्षा दी है। इससे रिजल्ट का अंदाजा बहुत हद तक सही लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
UPSC ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह भविष्य की परीक्षाओं में अधिक पारदर्शी तरीका अपनाने पर विचार कर रहा है। आयोग ने कथित तौर पर संकेत दिया है कि प्रारंभिक परीक्षा के तुरंत बाद ही 'प्रोविजनल आंसर-की' (अस्थायी आंसर-की) जारी की जा सकती हैं। इससे उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिए जाने से पहले उन पर आपत्तियां उठाने का मौका मिलेगा।
कहां होती है भर्ती
सिविल सेवा परीक्षा हर साल UPSC द्वारा आयोजित की जाती है। इसके जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और कई अन्य केंद्रीय सिविल सेवाओं में भर्ती की जाती है। हर साल लाखों उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होते हैं, जिससे यह भारत की सबसे बड़ी और सबसे कठिन भर्ती परीक्षाओं में से एक बन जाती है।
