UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आज बंद होगी रजिस्ट्रेशन विंडो, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें अप्लाई

UPSC CSE 2025: यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 (रविवार) को किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा।

UPSC CSE 2025 Application Ends Today: यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है। यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 फरवरी को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 2025 के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर शाम 6 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, अगर आवेदन पत्र में कोई गलती हो जाए तो अभ्यर्थी 22 फरवरी से 28 फरवरी के बीच सुधार कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 18 फरवरी निर्धारित की गई थी।

UPSC CSE 2025

UPSC CSE 2025

UPSC Prelims Exam 2025: मई में होगी परीक्षा

सूचना के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 (रविवार) को किया जाएगा। इस परीक्षा में 200 अंको के दो पेपर होंगे। जीएस 1 में 100 सवाल और सीसैट में 80 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा और फिर इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 2025 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed