UPSC CMS 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी की संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

UPSC ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 2 अगस्त 2026 को आयोजित इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे इस खबर से आंसर की चेक करने का तरीका देखें

UPSC CMS 2026 Answer Key Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (Combined Medical Services-CMS) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 2 अगस्त 2026 को आयोजित इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और रिजल्ट आने से पहले संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। बता दें, इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1,358 मेडिकल ऑफिसर की भर्ती की जानी है। इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा की जाएगी, जानें प्रोविजनल आंसर की चेक करने का तरीका?

UPSC CMS 2026 Answer Key

संघ लोक सेवा आयोग ने जारी की संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की

ये भर्तियां कैटेगरी-1 और कैटेगरी-2 की विभिन्न सेवाओं के लिए की जाएंगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से 31 मार्च 2026 तक चली थी। वहीं, उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 24 जुलाई को जारी किए गए थे।

End of Feed