UPSC CDS II Result 2023: जारी हुआ यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

UPSC CDS II Result 2023, Sarkari Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने सीडीएस II एग्जाम का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से नतीजे देख सकते हैं।

UPSC CDS II Written Result 2023, Sarkari Result 2023: यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सम्मिलित सेवा परीक्षा यानी कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस एग्जाम (CDS) II का रिजल्ट आज 3 अक्टूबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट (UPSC CDS II Result 2023) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CDS II Result 2023
UPSC CDS II Result 2023

UPSC CDS II Written Result 2023: इतने अभ्यर्थी हुए सफल

यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा का आयोजन 3 सितंबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 6908 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है, जिन्हें अब एसएसबी इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed