UPSC CDS I Result 2022, UPSC CDS I Marks 2022: यूपीएससी सीडीएस मार्क्स का इंतजार खत्म हो चुका है। संघ लोक सेवा आयोग ने ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस I एग्जाम के मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।
UPSC CDS I Marks 2022
UPSC CDS I Final Result 2023: कब जारी हुआ रिजल्ट
यूपीएससी सीडीएस I की लिखित परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल 4161 अभ्यर्थियों के लिए फिर एसएसबी इंटरव्यू का आयोजन किया गया था। जिसके बाद अब आयोग ने सीडीएस एग्जाम 2022 का फाइनल रिजल्ट 21 नवंबर को घोषित कर दिया था। आज आयोग ने नॉन रिकमेंडेड विलिंग कैंडिडेट्स के मार्क्स वेबसाइट पर अपलोड किए हैं।
How to download UPSC CDS I 2022 Marks
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 'Public Disclosure of marks and other details of non-recommended willing candidates: Combined Defence Services Examination (I), 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इसमें अपना नाम, रोल नंबर और मार्क्स सहित अन्य डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
UPSC CDS I Exam 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के माध्यम से इंडियन मिलिट्री एकेडमी में 100 पद, इंडियन नेवल एकेडमी में 22 पद और एयर फोर्स एकेडमी में 32 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 22 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
