एजुकेशन

UPSC CDS I Result 2022: यूपीएससी ने जारी किए इन कैंडिडेट्स के मार्क्स, यहा रहा चेक करने का डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 6, 2023, 01:55 PM IST

UPSC CDS I Result 2022: यूपीएससी सीडीएस एग्जाम के मार्क्स का इंताजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग ने ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस I एग्जाम के मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आज अपलोड कर दिए हैं।

Image

UPSC CDS I Marks 2022

Photo : iStock

UPSC CDS I Result 2022, UPSC CDS I Marks 2022: यूपीएससी सीडीएस मार्क्स का इंतजार खत्म हो चुका है। संघ लोक सेवा आयोग ने ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस I एग्जाम के मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

UPSC CDS I Final Result 2023: कब जारी हुआ रिजल्ट

यूपीएससी सीडीएस I की लिखित परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल 4161 अभ्यर्थियों के लिए फिर एसएसबी इंटरव्यू का आयोजन किया गया था। जिसके बाद अब आयोग ने सीडीएस एग्जाम 2022 का फाइनल रिजल्ट 21 नवंबर को घोषित कर दिया था। आज आयोग ने नॉन रिकमेंडेड विलिंग कैंडिडेट्स के मार्क्स वेबसाइट पर अपलोड किए हैं।

How to download UPSC CDS I 2022 Marks

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 'Public Disclosure of marks and other details of non-recommended willing candidates: Combined Defence Services Examination (I), 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इसमें अपना नाम, रोल नंबर और मार्क्स सहित अन्य डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
UPSC CDS I Marks 2022 - Direct Link

UPSC CDS I Exam 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से इंडियन मिलिट्री एकेडमी में 100 पद, इंडियन नेवल एकेडमी में 22 पद और एयर फोर्स एकेडमी में 32 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 22 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। ‌ अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article