UPSC CDS 2023 Notification: जारी हुआ यूपीएससी के सीडीएस एग्जाम का नोटिफिकेशन, upsc.gov.in पर करें आवेदन

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Dec 21, 2022, 03:55 PM IST

UPSC CDS I 2023 Exam Notification: यूपीएससी की सीडीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in. की मदद से अप्लाई कर सकते हैं। यह अधिसूचना कुल मिलाकर 341 वैकेंसी के लिए जारी की गई है, जिसमें एसएसपी महिलाओं की भर्ती को लेकर परीक्षा भी शामिल है।

UPSC CDS Exam 1: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज एक नोटिफिकेशन जारी किया है और संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2023 के लिए आवेदन को खोल दिया गया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in या upsconline.nic.in की मदद से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 10 जनवरी 2023 को शाम 6 बजे तक है। कई सिलेबस के लिए कुल 341 वैकेंसी हैं। इसके साथ एसएससी महिलाओं (गैर-तकनीकी) के लिए एक एग्जाम भी इसमें शामिल किया गया है।

UPSC CDS Exam Notification

UPSC CDS परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी

यूपीएससी सीडीएस नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक- UPSC CDS Notification

यूपीएससी सीडीएस परीक्षा I: कैसे करें आवेदन

  1. आधिकारिक वेबसाइट- upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. 'परीक्षा वन टाइम रजिस्ट्रेशन' लिंक को क्लिक करें।
  3. अपना विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, माता-पिता के नाम और संबंधित जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  4. एक बार रजिस्टर हो जाने के बाद, अपनी लॉग इन आईडी, ओटीपी और वेरिफिकेशन कोड का उपयोग लॉग इन के लिए करें।
  5. पहले सब्मिट की गई जानकारी को वेरिफाई करें और आवेदन फॉर्म को भर दें।
  6. एक बार आवेदन फॉर्म भर लेने के बाद, सेव कर सब्मिट करें और फीस का भुगतान करें।
  7. डैशबोर्ड से भविष्य के संदर्भ के लिए फीस भुगतान की स्थिति के साथ आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

यूपीएससी सीडीएस उम्मीदवार 18 जनवरी से 24 जनवरी, 2023 तक आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं और साथ ही उसी समय सीमा के दौरान आवेदन वापस भी ले सकते हैं। परीक्षा शुरू होने से तीन सप्ताह पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन में क्वालिफिकेशन, मेडिकल फिटनेस, शैक्षिक योग्यता के विवरण को लेकर भी विस्तार से उल्लेख किया गया है।

End of Feed