UPPSC RO ARO Result 2024: कितना होगा यूपीपीएससी RO व ARO कट ऑफ, जानें मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स

UPPSC RO ARO Result 2024, UPPSC RO ARO Expected Cut Off Marks 2024: यूपीपीएससी RO व ARO प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स चेक कर सकते हैं।

UPPSC RO ARO Result 2024, UPPSC RO ARO Expected Cut Off Marks 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। फिलहाल अभ्यर्थी यहां इस परीक्षा की संभावित कट ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।

UPPSC RO ARO Result 2024

UPPSC RO ARO Result 2024

UPPSC RO ARO Exam 2024: कब हुई प्रीलिम्स परीक्षा

समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 411 पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी को राज्य के 58 जनपदों में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई थी। बता दें कि इस साल परीक्षा के लिए कुल 10,69,725 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

End of Feed