UPPSC RO ARO Mains Exam Date 2025: जारी हुआ यूपीएससी आरओ एआरओ मेन्स एग्जाम का रिवाइज्ड शेड्यूल, देखें परीक्षा की तारीख

UPPSC RO ARO Mains Exam Date, Schedule 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) मेन्स एग्जाम का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर परीक्षा का नया शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

UPPSC RO ARO Mains Exam Date, Schedule 2025: यूपीएससी आरओ एआरो प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPPSC RO Mains Exam Date) खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) मेन्स एग्जाम का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर (UPPSC ARO Mains Exam Date) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का नया शेड्यूल चेक कर सकते हैं। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यूपीएससी आरओ एआरओ मेन्स एग्जाम 2 और 3 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। बता दें यूपीएससी ने यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा की तारीख में टकराव व कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते यह निर्णय लिया है।

UPPSC RO ARO Mains Exam Revised Schedule 2025

UPPSC RO ARO Mains Exam Revised Schedule 2025: यहां देखें यूपीपीएससी आरओ एआरओ मेन्स का रिवाइज्ड शेड्यूल

UPPSC RO ARO Mains Exam Date: कब होगी आरओ एआरओ मेन्स की परीक्षा

बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आरओ एआरओ के कुल 7509 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। नये शेड्यूल के मुताबिक 2 फरवरी को पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 11:30 तक आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 04 बजकर 30 मिनट तक होगा। वहीं दूसरी पाली का अगला भाग 04:30 से शाम 5 बजे तक होगा। 3 फरवरी को एक शिफ्ट में परीक्षा सुबह 09:30 से दोपहर 12:30 तक होगा।

End of Feed