UPPSC PCS Notification 2024, UPPSC PCS Prelims Exam 2024: यूपीपीएससी पीसीएस नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 (UPPSC PCS Exam 2024) का नोटिफिेकशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आज यानी 1 जनवरी से 2 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 29 जनवरी निर्धारित की गई है।
UPPSC PCS Notification 2024
UPPSC PCS Prelims 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 220 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 17 मार्च को किए जाने की संभावना है। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किया जा सकता है।
UPPSC PCS Notification 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
यूपी पीसीएस एग्जाम में शामिल होने के लिए आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
How to apply for UPPSC PCS Exam 2024
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- फिर यूपी पीसीएस एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
UPPSC PCS Prelims Exam 2024:
यूपी पीसीएस एग्जाम के लिए अभ्यर्थी 1 जनवरी से 2 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 125 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
