UPPSC PCS Admit Card 2024, UPPSC PCS Prelims Admit Card 2024 Date: यूपीपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड (UPPSC PCS Prelims Admit Card 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UPPSC PCS Admit Card 2024
UPPSC PCS Prelims Exam 2024: मार्च में होगी परीक्षा
यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 17 मार्च को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में जनरल स्टडीज पेपर 1 से 200 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, जनरल स्टडीज पेपर 2 से 200 अंकों के 100 सवाल होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए कुल 4 घंटे का समय मिलेगा।
UPPSC PCS Prelims Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, आयोग ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है। यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी होते ही डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download UPPSC PCS Prelims Admit Card 2024
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- फिर यूपी पीसीएस एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC PCS Exam 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
यूपी पीसीएस प्रीलिम्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स एग्जाम में शामिल होने के योग्य होंगे। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से राज्य विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 220 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
