UPPSC LT Grade Teacher Admit Card 2025 Out: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने आज, 26 नवंबर को UP LT ग्रेड टीचर एग्जाम 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर मिलेगा, या आप खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी इन प्रवेश पत्र को चेक कर सकते हैं।
UP LT Grade Teaher Exam 2025 का आयोजन 6, 7 और 21 दिसंबर 2025 और 17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026 को किया जाएगा। UPPSC LT एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।
UPPSC ने 7466 पोस्ट के लिए इस विज्ञप्ति को जारी किया था। UP LT ग्रेड टीचर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2025 अथॉरिटी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए 28 जुलाई 2025 से 28 अगस्त 2025 तक उपलब्ध था।
ध्यान रहे, दो शिफ्ट में होगी परीक्षा :
- पहली शिफ्ट 9 am to 11 am
- दूसरी शिफ्ट 3 pm to 5 pm
UP LT Grade Teacher Vacancy 2025
| जेंडर/ वर्ग | पोस्ट |
| पुरुष | 4860 |
| महिला | 2525 |
| बैकलॉग | 81 |
| कुल | 7466 |
UP LT Grade Teacher Salary 2025
| भत्ते | अमाउंट (₹) |
| सैलरी | 9,300 रुपये 34,800 रुपये प्रति माह |
| ग्रेड पे | 4,800 रुपये |
सबसे पहले लिखित (Prelims and Mains) परीक्षा का आयोजन होगा, जिसकी तारीखें इस खबर में बताई गई हैं, इसके बाद उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होना होगा। आखिर में मेरिट लिस्ट के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा।
