हाई कोर्ट के फैसले तक नहीं आएगा UPPSC APO Main Result, जानें क्या है पूरा मामला

यूपीपीएससी एपीओ कटऑफ में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को जनरल कैटेगरी में शामिल न किए जाने को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है, जिसके चलते हाई कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने तक UPPSC APO Main Result पर रोक लगा दी है।

UPPSC APO Main Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) में कुछ छात्राओं द्वारा दर्ज याचिका विचाराधीन होने के कारण एपीओ मुख्य परीक्षा के फाइनल रिजल्ट पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। आयोग द्वारा हाई कोर्ट में चल रहे मामले के अंतिम फैसले के बाद ही परिणाम जारी करने का निर्णय लिया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा प्रक्रिया को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और किस वजह से परिणाम पर रोक लगी है।

UPPSC APO Main Result

UPPSC APO Main Result (Photo - AI/Newsroom Verified)

क्या है पूरा विवाद और हाई कोर्ट में मामला?

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित APO भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, जैसे—प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी, आरक्षण के नियमों और कट-ऑफ अंक से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण विषयों को लेकर अभ्यर्थियों के समूहों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिकाएं दायर की हैं। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट में सवाल उठाया है कि अगर आरक्षित श्रेणी का कोई उम्मीदवार बिना किसी छूट और लाभ के जनरल कैटेगरी की कटऑफ के बराबर अंक प्राप्त करता है तो उसके जनरल कैटेगरी में क्यों शामिल नहीं किया जा रहा है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट में इसे समान अवसर और समानता के संवैधानिक सिद्धांतों से जुड़ा हुआ अहम मुद्दा बताया। याचिकाकर्ता ने बताया कि ओबीसी कैटेगरी के कई कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं और वह जनरल कैटेगरी की कटऑफ से अधिक अंक लाए हैं, तो उन्हें क्यों उस कैटेगरी में शामिल नहीं किया गया है।

End of Feed