UPPBPB UP Home Guard Result 2026, Sarkari Result: यूपी होमगार्ड के 41,424 पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (UP Home Guard Result 2026) सूचना है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही होमगार्ड के पदों पर भर्ती परीक्षा के नतीजे का ऐलान कर (UP Home Guard Result) सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां करीब 19 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
UPPBPB UP Home Guard Result 2026 Released: यहां देखें यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट
UP Home Guard Result 2026, Sarkari Result: कब हुई थी परीक्षा
वहीं यूपी पुलिस होमगार्ड के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। इसके लिए प्रोविजनल आंसर की 10 मई को जारी की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करना होगा।
UP Home Guard Result 2026 Download: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले UPPBPB.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPBPB UP Police Home Guard Result 2026 PDF Download लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
UP Home Guard Result: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
यूपी होमगार्ड के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 41,424 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 16650 पद, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 4331 पद, ओबीसी के लिए 11090 कुल पद, एससी के लिए कुल 8645 पद और एसटी के लिए कुल 808 पद आरक्षित किए गए हैं।
UPPBPB Homeguard Result 2026: रिजल्ट की नहीं कोई जानकारी
ध्यान रहे अभी रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
