UP Board Scrutiny 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल को 2026 के नतीजों की घोषणा के बाद, आधिकारिक तौर पर स्क्रूटनी (रीचेकिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा 10 में 90.42% और कक्षा 12 में 80.38% पास प्रतिशत के साथ हजारों छात्रों के अपने मार्क्स को अच्छा करने या फिर मार्किंग में हुई गलतियों को ठीक करने के लिए री-इवैल्युएशन का मौका मिलेगा। हालांकि आवेदन करने से पहले छात्रों को बोर्ड के सख्त एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को समझना होगा।
UPMSP UP Board 10th 12th scrutiny
समझें रीचेकिंग का क्राइटेरिया
स्क्रूटनी के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो 2026 की परीक्षाओं में शामिल हुआ था और जिन्हें लगता है कि उसके अंक उम्मीद से कम हैं। इसके अलावा आवेदन करने के लिए किसी न्यूनतम स्कोर की आवश्यकता नहीं है; जो छात्र फेल हो गए हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। ये सभी स्ट्रीम (साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स) सभी स्ट्रीम के छात्रों के लिए लागू है। इसके अलावा पुनर्मूल्यांकन सैद्धांतिक (थ्योरी) और प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) - दोनों विषयों पर लागू होता है।
UP बोर्ड स्क्रूटनी फॉर्म 2026 कैसे भरें How to fill UP Board Scrutiny Form :
UP बोर्ड एक "हाइब्रिड" एप्लीकेशन मॉडल अपनाता है। यह पक्का करने के लिए कि आपका एप्लीकेशन रिजेक्ट न हो, इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- ऑफिशियल पोर्टल upmsp.edu.in पर जाएं और "Online Application for Scrutiny 2026" पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और सेंटर कोड (जो आपके 2026 के एडमिट कार्ड पर दिया होगा) डालें।
- आपको हर सब्जेक्ट के लिए 500 रुपये का पेमेंट ट्रेजरी चालान के जरिए करना होगा। यह पेमेंट किसी भी सरकारी ट्रेजरी या SBI की ऑथराइज्ड ब्रांच में किया जा सकता है।
- भरे हुए ऑनलाइन फॉर्म और पेमेंट की रसीद को सेव कर लें।
- प्रिंट किए हुए फॉर्म के साथ ओरिजिनल ट्रेजरी चालान अटैच करें। इसे रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए UPMSP के उस रीजनल ऑफिस (प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, बरेली, या गोरखपुर) में भेजें, जिसके अधिकार क्षेत्र में आपका जिला आता है।
